Do You Have Any Enquiry? Call Us 0788-2621209 Or Send An Email nagpuratirth@gmail.com
Opening Hours : Monday to Sunday - 8.30 am to 5.00 pm Contact : 8103197101

नियम व विनियम > आरोग्यम्-अनुशासित नियमावली

Nature Cure & Yoga, Aarogyam, Hospital, Nagpura

आरोग्यम् - अनुशासित नियमावली

1. साधक का उपचार चिकित्सक की ही देख रेख में होगा।
2. चिकित्सक के द्वारा दिए गये दिशा निर्देशों का पालन करना साधक को अनिवार्य होगा।
3. रोगियों के लिए गद्दे, चादर, तकिया व मच्छरदानी की व्यवस्था है। साधक अपने साथ दो चादर, दो टावेल, दो नेपकिन, योगा के लिए कुर्ता पैजामा, टहलने के लिए कैनवास के जूते (पी.टी.शूज) व प्रसाधन सामग्री, आलआऊट, रजाई आदि की व्यवस्था करके लाएं। साधक अरोग्यम् में मर्यादित वस्त्रों में ही रहेंगे।



4. साधक भर्ती होने से पूर्व अग्रिम राशि (एडवांस मनी) अवश्य जमा करावें, मरीज ही छुट्टी होने पर जो शुल्क देय होगा उसे वापस कर दी जाएगी तथा लिए हुए शुल्क की रसीद प्रबंधक कार्यालय से अवश्यक प्राप्त कर लें।
5. संस्थान परिसर में धुम्रपान, चाय, काफी, शराब, पान, गुटका आदि का पूर्ण निषेध है।
6. रोगी या उसके सहायक द्वारा चिकित्सक कक्ष या प्रबंधक कक्ष के समक्ष भीड़ लगा कर बैठना सख्त मना है। आरोग्यम् परिसर में चेस, कैरम, टीवी, व ग्रंथालय (Reading Room) की सुविधा उपलब्ध है, कृपया इनका समयानुसार उपयोग करें।
7. फिल्मों के गाने गाना या सुनना प्रतिबंध है। अनुशासन बद्धता आरोग्यम् प्रवेश की प्राथमिक अर्हता है।
8. संस्थान द्वारा दी गई नियमावली का साधक को पूर्ण रूप से पालन करना अनिवार्य है।
9. साधकों के साथ एक सहायक रखा जा सकता है। (प्रबंधक व चिकित्सक की अनुमति द्वारा) साधक अपने सहायक के ठहरने की व्यवस्था स्वयं करें अथवा यदि सहायक द्वारा आरोग्यम् की वस्तुओं का उपयोग किया जाता है तो उसे नियमानुसार शुल्क देना होगा। सहायक भोजन तीर्थ में समयानुसार निर्धारित शुल्क देकर कर सकेगा। यदि सहायक स्वयं की सोने की व्यवस्था जमीन कर करता है तो 100/- प्रतिदिन शुल्क देय होगा। उसे अन्य कोई सुविधा प्रदान नहीं की जावेगी और बेड की व्यवस्था के लिए 250/- शुल्क प्रतिदिन देय होगा।
10. यदि साधक बीच में उपचार छोड़कर स्वयं अपनी मर्जी से जाता है तो बचा हुआ शुलक उसे नहीं लौटाया जाएगा।
11. आरोग्यम् के कार्यकर्ताओं को इनाम, पुरस्कार या किसी प्रकार की भेंट, नगद या सामग्री न देवें।
12. यदि आरोग्यम् के विकास, निर्माण में सहयोग देने की इच्दा हो तो आरोग्यम् प्रबंध कार्यालय में संपर्क करें।

मेहमान - साधक के अपने कक्ष में मेहमानों से मिलता वर्जित है। साधक अपने मिलने आने वालों की आने से पूर्व सूचना प्रबंध कार्यालय में देवें। मिलने का समय प्रतिदिन सायं 5.00 बजे से 7.00 बजे तक ही रहेगा व निर्धारित मेहमान कक्षा में ही साधक से मुलाकात की जाएगी।